देश के 6 राज्यों के 15 शहरों में गुरुवार सुबह से ही प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी चल रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि ईडी की यह छापेमारी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे स्कैम को लेकर है। इसके तहत एक संगठित गिरोह लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगता था। उनकी ओर से लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र और कॉल लेटर आदि जारी किए जा रहे थे।
इधर कोलकाता में चल रही ईडी की रेड वाली जगह पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहुंच गईं। जहां उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को शरारती होम मिनिस्टर बताया।








