(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो – जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती बोकारो में जैन समाज द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इस मौके पर सेक्टर-2 स्थित जैन मिलन में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों ने इसमें भाग लेकर सेवा और धर्म का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह के सिद्धांतों को आज के समय में प्रासंगिक बताया।
जैन समाज के सुशील वैद ने बताया कि लगभग ढाई हजार वर्ष पहले भगवान महावीर ने जो सिद्धांत दिए, वे आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं और यदि उनका पालन किया जाए तो वर्तमान की कई समस्याओं का समाधान संभव है।











