झारखंड के राजमहल से झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद विजय हांसदा विवाह बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने सुप्रिया मुर्मू के साथ सादगीपूर्ण समारोह में शादी रचाई। यह विवाह सादगीपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी शुभचिंतक शामिल हुए। विवाह समारोह की खूबसूरत तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर नवविवाहित जोड़े को लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। शादी की तस्वीरों में विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू चर्च में वैवाहिक परिधान में बेहद आकर्षक नजर आ रहे हैं। इस शुभ अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी समारोह में शामिल हुईं और नवदंपत्ति को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं।








