रांची - इटकी के बिंधानी में बिंधानी प्रीमियर लीग अंडर–14 क्रिकेट का शानदार आयोजन देखने को मिला। 3 जनवरी को खेले गए फाइनल मुकाबले में लोहरदगा एकेडमी के बच्चों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले में कुशमाही एकेडमी पर जीत दर्ज की।
लोहरदगा एकेडमी अंडर-14 के बच्चों ने 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर बिंधानी प्रीमियर लीग अंडर–14 के खिताब पर अपना कब्जा जमाया। इसके पूर्व जिप सदस्य रीना देवी, ललन साहू और प्रवीण कुमार, उप सचिव, खूंटी जिला क्रिकेट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। गौरतलब हो कि वीर क्रिकेट एकेडमी प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर लगातार ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में लगा हुआ है।









