(चंदन वर्मा, संवाददाता, रांची)
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण देशवासियों को महंगाई का झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा हो गया है। नई दर आज से लागू कर दी गई है, इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर इसे अपडेट भी कर दिया गया है।
गौरतलब हो कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अप्रैल 2025 से नहीं बढ़ाई गई थी। यह बढ़ोतरी भारत की एनर्जी सप्लाई और फ्यूल की उपलब्धता को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच हुई है। केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरोसा दिलाया है कि देश में एनर्जी सप्लाई और फ्यूल की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को निर्वाद्घ आपूर्ति जारी रहेगी। इधर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने भी सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें देश में पेट्रोल और डीजल की कमी का दावा किया गया था।











