(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी की पत्नी गुलाबी देवी ने अपने पति पर दूसरी शादी किए जाने का आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। गुलाबी देवी अपने दो बेटी और अपने रिश्तेदारों के साथ एसपी आवाज पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। वहीं एसपी ने इस मामले में समाधान का आश्वासन दिया है।
वहीं झामुमो जिला अध्यक्ष रतनलाल माझी ने दूसरी शादी से इनकार करते हुए इसे राजनीतिक साजिश और छवि को खराब करने का प्रयास बताया है। रतनलाल मांझी ने बताया कि 2019 से ही उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रह रही है। जिसे लेकर पहले भी सामाजिक स्तर पर बैठक हो चुकी है। मैं उसे साढ़े बारह हजार रुपए मेंटेनेंस की राशि दे रहा हूं।











