RANCHI: मॉडल विद्यालय बुढ़मू में नए भवन निर्माण कार्य में ठेकेदार एवं संवेदक के द्वारा भारी अनियमिता एवं गड़बड़ीयां कर स्कूल भवन का कमरा बनाया जा रहा है। बता दें कि मॉडल विद्यालय बुढ़मू में संवेदक के द्वारा स्कूल भवन का कमरा बनाने में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, स्कूल भवन का कमरा बनाने में बंगला भट्ठा का घटिया ईंट, सीमेंट की मात्रा में कमी, मिट्टी मिक्स बालू जैसे ख़राब सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे स्कूल भवन का कमरा कमजोर बन रहा है। ख़राब सामग्री का प्रयोग कर स्कूल भवन बनाने को लेकर ग्रामीणों ने संवेदक का विरोध किया है, लोगों का कहना है कि इस तरह का घटिया बंगला भट्ठा का ईट, सीमेंट , मिट्टी मिक्स बालू जैसे सामग्री से स्कूल भवन बनाया जाएगा तो कभी भी स्कूल भवन गिर जाएगा और स्कूली बच्चों के साथ बड़ी अनहोनी घटना घट सकती है। नए भवन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने को लेकर आसपास के ग्रामीणों ने इसका विरोध किया है और विभाग के वरीय अधिकारियों एवं झारखंड सरकार से जल्द देखकर स्कूल भवन निर्माण कार्य की जांच कर संवेदक एवं विभाग के जेई के प्रति विभागीय करवाई करने की मांग की है। दूसरी ओर मॉडल विद्यालय बुढ़मू में पुराने भवन का मरमती का कार्य चल रहा है जिसमें दूसरे संवेदक, ठेकेदार के द्वारा भी मरमति कार्य में भारी अनिमियता और गड़बड़ियां किया जा रहा है, बता दें स्कूल भवन का मरमती कार्य में ना ही सही से सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है.मरमती कार्य में सही से पलंबर का भी काम नहीं हो रहा है,जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है, वही मामले पर ग्रामीणों ने विभाग के जिले के अधिकारियों से देखकर जल्द जांच कर संवेदक के प्रति करवाई करने की मांग की है।









