ईरान ने भारत समेत 5 देशों के जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दे दी है। इन देशों में चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान भी शामिल हैं।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि जो देश ईरान के खिलाफ नहीं हैं, उनके जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दी जाएगी, बशर्ते वे ईरान के सुरक्षा नियमों का पालन करें।











