दुमका - भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दुमका स्थित प्रसिद्ध बासुकीनाथ धाम पहुंचे। जहाँ उन्होंने सपरिवार विधि-विधान के साथ बाबा बासुकीनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूजा-अर्चना के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का स्वागत करते हुए उन्हें भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस दौरान जिला प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित रहे।








