दुमका - झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी प्रदेश संघ रांची के आह्वान पर दिनांक 09/03/2026 से 11/03/2026 तक तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के पाश्चात्य 12/03/2026 से लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल 17 वें दिन भी जारी है। जो जिला अध्यक्ष बसंत कुमार टुडू के अगुवाई किया जा रहा है। मौके पर प्रमंडलीय अध्यक्ष जयदेव मुर्मू एवं प्रमंडलीय प्रभारी और जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार और विभाग के साथ संघ का पूर्व में द्विपक्षीय लिखित वार्ता को जब तक अमली जामा नहीं पहनाया जाता है।
जब तक हमारी लंबित मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक हमलोगों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। साथ ही कहा कि पैसों के अभाव में कई कर्मी अपना ईलाज नहीं करा पाने के कारण काल के गाल में समा चुके हैं। आगे जानकारी देते हुए कहा कि झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी प्रदेश संघ के द्वारा दिनांक 30/03/2026 को राजभवन रांची के समक्ष धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें झारखण्ड के सभी जिलों से मनरेगा कर्मचारी शामिल होंगे।











