(जितेन सार, संवाददाता, बुंडू)
बुंडू तमाड़ - तमाड़ वन क्षेत्र अंतर्गत पारसी सड़क पर स्थित पावर हाउस के निकट से वन विभाग की टीम ने अवैध अर्जुन लकड़ी लदा एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक के चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। इस संबंध में जानकारी देते हुए वनरक्षी मनोज सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक छापामारी टीम का गठन किया गया था। छापामारी टीम प्यासी सड़क पर मोर्चा संभाले खड़ी थी इसी बीच अंदर के तरफ से एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। ट्रक चालक वन विभाग के लोगों को देख गाड़ी खड़ा कर मौके से फरार हो गया।
वन विभाग की टीम ने पाया कि गाड़ी में लाखों के कीमत के अर्जुन लकड़ी लदी हुई है। जिसे पकड़कर तमाड़ वन विभाग कार्यालय लाया गया और प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है।











