रांची – राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित आवासीय परिसर में पैथलैब खोलकर व्यावसायिक इस्तेमाल करने को लेकर आवास बोर्ड ने महेंद्र सिंह धौनी को नोटिस भेजा है। आवास बोर्ड ने आवासीय परिसर का व्यवसायिक इस्तेमाल करने पर धोनी को नोटिस भेज कर जवाब माँगा गया है। आवास बोर्ड का कहना है की इस भूखंड का आवंटन केवल आवासीय उपयोग के लिए किया गया था। लेकिन नियमों के विरुद्ध यहाँ व्यावसायिक इस्तेमाल हो रहा है।
नोटिस के द्वारा धोनी से इस मामले में अपना पक्ष रखने को कहा गया है। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है की नियमों का पालन नहीं करने पर भूखंड का आवंटन रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी।











