रांची - बजट सत्र के दौरान झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी बुधवार को पूरे फार्म में नजर आए। उन्होंने राज्य में गैस और तेल की सप्लाई से जुड़े संकट को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर विरोध जताने के लिए सदन की कार्यवाही में भाग लेने साइकिल से विधानसभा पहुंचे।
वहीं उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि 'हेल्थ इज वेल्थ' का संदेश देने के लिए वे विधानसभा साइकिल चलाकर आए हैं। देश में महंगाई चरम पर है। हर चीज का दाम बढ़ता जा रहा है। साथ ही कहा कि उन्होंने यह कदम राज्य में गैस और तेल की सप्लाई से जुड़े संकट को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में उठाया। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे और विरोध जताया।











