HAZARIBAG: लिटिल एंजेल्स, एंजेल्स हाई स्कूल एवं शंकरपुर दिल्ली पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत भव्य खेल दिवस का आयोजन किया गया। खेल मैदान में नर्सरी से लेकर कक्षा चार तक के विद्यार्थियों में खेल के प्रति गजब का उत्साह और उमंग देखने को मिली। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर अनुशासन, ऊर्जा और खेल भावना से सराबोर रहा। खेल दिवस के अवसर पर लिटिल एंजेल्स नर्सरी के विद्यार्थियों के लिए इन एंड आउट, बॉटल रेस, पिरामिड बॉल एवं बॉल बैलेंसिंग जैसी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। लिटिल एंजेल्स एल.के.जी के बच्चों ने बैलेंसिंग द बैलून, रैबिट रेस, कोन के साथ बॉल बैलेंसिंग, साइकिल रेस, हर्डल रेस एवं अभिभावक दौड़ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं शंकरपुर दिल्ली पब्लिक स्कूल के द्वारा एलकेजी के विद्यार्थियों के लिए कलेक्ट द बॉल्स, बर्स्ट द बैलून एवं जलेबी रेस का आयोजन किया गया। एंजेल्स हाई स्कूल प्रेप कक्षा के विद्यार्थियों ने स्टिक रेस, हुला हूप विद बॉल, बैलून रेस, अप-डाउन रेस, स्पून मार्बल रेस एवं 50 मीटर दौड़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल शंकरपुर प्रेप के विद्यार्थियों के लिए बॉल बैलेंसिंग, बैग पैक रेस, फ्रॉग रेस, पिरामिड बनाओ प्रतियोगिता तथा हर्डल रेस आयोजित की गई। एंजेल्स हाई स्कूल कक्षा एक के विद्यार्थियों ने डक रेस, पासिंग द बॉल, थ्री लेग्ड रेस, स्टिक एवं प्लेट से बॉल बैलेंसिंग, हेड बैलेंसिंग तथा 100 मीटर दौड़ में भाग लिया। वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल शंकरपुर कक्षा एक में लॉक गेम एवं थ्री लेग्ड रेस आयोजित की गई। कक्षा दो, तीन एवं चार के विद्यार्थियों के लिए सैक रेस, गोरिल्ला रेस, ऑक्टोपस रेस, बिस्किट रेस, गोलगप्पा रेस, ऑब्स्टेकल रेस, बटरफ्लाई रेस, ब्रिज रेस, हुला हूप रेस, क्रैब रेस, ज़िग-ज़ैग रेस एवं 100 मीटर दौड़ जैसी कई रोमांचक प्रतियोगिताएं कराई गईं।
खेल प्रतियोगिताओं के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर निशा जायसवाल ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार होते हैं। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ खेल और संस्कारों के माध्यम से बच्चों को एक बेहतर नागरिक बनाना है, और ऐसे आयोजन भविष्य में भी निरंतर होते रहेंगे।खेल दिवस का आयोजन विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए उत्साह और प्रेरणा से भरपूर रहा।









