JHARKHAND: झारखंड की स्वास्थ्य सहियाओं के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। करीब 14 महीने से लंबित मानदेय का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। राज्य सरकार ने प्रत्येक सहिया के खाते में 24,000 रुपए एकमुश्त बकाया राशि के रूप में भेज दिए हैं। मानदेय मिलने के बाद राज्य के तमाम सहिया दीदियों में काफी खुशी का माहौल है। सहियाओं ने इसके लिए झारखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है। उनलोगों ने कहा की विधायक स्टीफन मरांडी ने विधानसभा में मजबूती से उनका मुद्दा उठाया, जिसके बाद सरकार ने यह फैसला लिया।दरअसल, झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रो. स्टीफन मरांडी ने सहियाओं के मानदेय का मुद्दा जोरदार तरीके से रखा था। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा था कि “मैयां सम्मान योजना” के तहत 2,500 रुपए दिए जाते हैं, जबकि स्वास्थ्य सहियाओं को सिर्फ 2,000 रुपए मिलते हैं, जो उनके काम के मुकाबले कम है। उन्होंने यह भी कहा कि सहियाएं अक्सर अपनी मांगों को लेकर विधानसभा के बाहर धरना देती हैं और कोरोना काल में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विधायक ने सहियाओं का मानदेय बढ़ाकर 10,000 रुपए करने की मांग भी रखी थी।उसी दिन सरकार ने बजट सत्र के दौरान सहियाओं को एक साल का बकाया मानदेय एकमुश्त देने की घोषणा की थी, जिसका भुगतान अब कर दिया गया है।मानदेय मिलने के बाद सहियाएं काफी खुश नजर आ रही हैं और उन्होंने विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी पहल से ही यह संभव हो पाया।
सहिया दीदी के बकाया मानदेय राशि भुगतान पर सरकार को जताया गया आभार
सहिया दीदी के बकाया मानदेय राशि भुगतान पर सरकार को जताया गया आभार

BYASHISH PRASAD
Mar 19, 2026, 04:06 PM IST• Updated: Mar 19, 2026
4 Mins Read







