(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - चास नगर निगम में 23 फरवरी को मतदान होना है। मतदान शांतिपूर्ण और भय मुक्त वातावरण में हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस लिया है। इसी कड़ी में चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह की अगुवाई में चास नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को भय मुक्त वातावरण में मतदान करने की अपील की।
प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोग मतदान करें। ऐसे में सभी लोग पूरी निष्पक्षता के साथ अपने प्रतिनिधि को चुनने के लिए मतदान करें। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगा।











