कोडरमा - कोडरमा रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित रेलवे के अधिकृत पार्किंग एरिया में बुधवार देर रात करीब ढाई बजे अचानक भीषण आग लग गई। जिस समय आग लगी, उस वक्त पार्किंग में लोगों की आवाजाही बेहद कम थी। जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।










