गिरिडीह – गिरिडीह में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह मामला एफएसटी टीम के सदस्य मोहम्मद मंसूर की शिकायत पर दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, बाबूलाल मरांडी पर शहर के एक होटल में बैठक करने का आरोप है।
इस मामले में होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है और उस पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। ऐसे में यह मामला गंभीर हैं।











