RANCHI: देश भर में आज ईद के इस पावन त्यौहार को बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। इस बिच राजधानी रांची के बुढ़मू में आज ईद का त्योहार पूरे उत्साह, अमन और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही प्रखंड के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज़ अदा करने के लिए नमाज़ियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नए कपड़े पहनकर, इत्र लगाकर और पूरे सलीके के साथ ईद की नमाज़ अदा की। प्रखंड के प्रमुख ईदगाह बुढ़मू,चकमे, उमेडंडा, महुआखुरा,मतवे,मक्का,मोहनपुर,सहित अन्य गांवों के ईदगाहों में नमाज़ के लिए खास इंतजाम किए गए थे। वही सभी जगहों में मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” कहा और अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।
पर्व के दौरान खासकर चकमे में ईद रमजान का पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। जहां नन्हे रोजेदारों से लेकर अति वयस्क रोजेदारों ने बड़ी अकीदत के साथ ईद का नमाज अदा फरमा कर एक दूसरे को ईद मुबारक कहा और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। ईद का यह पर्व एक बार फिर यह संदेश देता है कि आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता ही समाज की असली ताकत है।











