(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती आज पूरे देश के साथ-साथ बोकारो में भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। सेक्टर-4 स्थित अंबेडकर चौक पर लोगों ने बाबा साहब को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
आपको बता दें कि अंबेडकर चौक पर सुबह से ही लोगों का जुटान देखने को मिला, जहां विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर झामुमो बोकारो महानगर कमेटी के अध्यक्ष मंटू यादव की अगुवाई में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने और उनके विचारों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।











