(बिजय सिंह, संवाददता, बोकारो)
बोकारो - चास नगर निगम चुनाव के दौरान चास के 32 नंबर वार्ड के बूथ में चास एसडीपीओ प्रवीण सिंह पर पार्षद प्रत्याशी के पति रमाशंकर सिंह ने हमला कर दिया। इस हमले में एसडीपीओ जख्मी हो गए हैं। उनका इलाज चास के निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी हरविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
इस दौरान पार्षद प्रत्याशी सहित अन्य महिलाओं ने एसपी को घटना की जानकारी देते हुए पुलिस के द्वारा पिटाई किए जाने की बात कही। घटना वन विभाग के विश्रामागार स्थित बूथ की है। एसडीपीओ प्रवीण सिंह ने बताया कि परिसर के अंदर काफी भीड़ जमा थी, सभी को बाहर निकलने के लिए बोला गया। जिसका विरोध करते हुए भीड़ ने हमला कर दिया। मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।











