रांची - राहुल गांधी के संभावित झारखंड दौरे के बीच प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए की कांग्रेस ने बड़ी पहल की है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने जा रहा है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 मार्च से 31 मार्च 2026 तक ट्राइबल रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर, चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम) में आयोजित होगा, जिसमें झारखंड और ओडिशा के अध्यक्ष भाग लेंगे।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि आयोजित शिविर में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका, जनसंपर्क और राजनीतिक रणनीति जैसे अहम विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शिविर के दौरान एक दिन शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला अध्यक्षों से 21 मार्च की शाम तक या 22 मार्च सुबह 10 बजे से पहले प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की गई है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के इस कार्यक्रम में शामिल होने से कार्यकर्ताओं का मनोबल और मजबूत होगा।











