RANCHI: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य कार्यालय रांची में शताब्दी वर्ष समारोह यानी 100वां वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया। पार्टी के झंडो - तोलन राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने किया। शाहिद बेदी पर बारी-बारी से सभी साथियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। सभा की अध्यक्षता अखिल भारतीय खेत मजदूरी यूनियन के राज्य सचिव कामरेड इम्तियाज खान ने किया । संचालन धर्मवीर सिंह ने 100वाँ वर्षगांठ पर केक काटकर एवं मिठाइयां एक दूसरे साथियों को खिलाकर खुशियां मनाई गई। इस मौके पर मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक राज्य कार्यकारिणी के साथी भंते जैनेंद्र तथागत कामरेड अली अंसारी बार एसोसिएशन के एके रशीदी, फरजाना फारूकी, एहतेशाम प्रवीण, वरिष्ठ नेता धर्मवीर सिंह,शहीत कई लोग मौजूद रहे। लोगों को संबोधित करते हुए महेंद्र पाठक ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना 26 दिसंबर 1925 को कानपुर में हुई थी, आज 26 दिसंबर 2025 को 100वाँ वर्षगांठ के अवसर पर संकल्पित हैं कि जिस तरह से हमारे पार्टी के पूर्वजों ने शोषण जुल्म और अन्य के खिलाफ लड़ते हुए अपनी जिंदगी जवानी और सहादत दिया। अंग्रेजों के जमाने से लेकर आजादी के बाद तक किसान, मजदूर, छात्र, नौजवानों की आवाज बनकर हमारी पार्टी लड़ती रही है, आगे आने वाले दिनों में हम सब की चुनौती है कि जिस तरह से देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति कर रखी है, उस देश की आवाम आहत है, देश के तमाम संपदाओं को देश दुनिया के पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है। लोगों की आवाज को दबाने के लिए सरकार हर हथकंडे अपना रही है, इसीलिए हम सब की जवाबदेही है। इस देश को नई आर्थिक गुलामी से बचाने के लिए देश के खान - खनिज, जल - जंगल जमीन को बचाने के लिए देश के वंचितों को आवाज बनने के लिए कम्युनिस्ट पार्टी संघर्ष को और तेज़ करेगी । कार्यक्रम में किरण कुमारी, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, कृष्ण कुमार वर्मा, सत्येंद्र सिंह, विजय कुमार लाल, सुनील कुमार सिंह, मोहम्मद मोइनुद्दीन, लव कुश, विजय कुमार ओझा, विनय कुमार, बाटुल राजेश कुमार, अब्दुल कलाम रसीदी मोहम्मद मुफ्ती अजहर कासमी, जयंत पांडे सहित कई लोग मौजूद थे निरंजन भारती सहीत कई लोग मौजूद थे।









