रांची – कांटाटोली चौक पर ट्रैफिक नियम में ट्रायल के तौर पर बदलाव किया गया है। अगर सफल रहा तो इसे लागू किया जा सकता है। अब सर्जना चौक और डांगरा टोली की तरफ से कांटाटोली आने वाले ऑटो और ई रिक्शा कांटा टोली फ्लाईओवर के नीचे मंगल टावर के नीचे से यू टर्न लेकर स्टेशन रोड की तरफ जाएगें और नामकुम की तरफ से आने वाले ऑटो और ई रिक्शा खादगढ़ा मुख्य द्वार के पास से यू टर्न लेकर सर्जना चौक और डांगरा टोली चौक की तरफ से जायेंगे।
बताया गया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने के लिए ऐसी व्यवस्था फिलहाल ट्रायल के तौर पर की गई है। अगर सफल रही तो आगे इसे लागू किया जाएगा। इसे लेकर कांटा टोली चौक पर लालपुर ट्रैफिक थानेदार योगेंद्र सिंह और ट्रैफिक डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी समेत ट्रैफिक के कई सिपाही मौजूद रहे। ट्रैफिक डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी ने बताया कि ट्रैफिक नियम में जो बदलाव हो रहा है वह ट्रायल बेसिस पर किया जा रहा है, अगर यह ट्रायल कामयाब हो जाता है तो इसे परमानेंट बेसिस पर कर दिया जाएगा।










