RANCHI: भाकपा (माले) के राज्य सचिव कॉमरेड मनोज भक्त ने मोदी सरकार के प्रति आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा को सुनियोजित तरीके से खत्म कर दिया है। यह गरीबों से रोजगार का कानूनी अधिकार छीनने का सीधा हमला है। बजट कटौती, काम और भुगतान में बाधाओं के जरिए मनरेगा को निष्क्रिय बनाया जा रहा है। इसकी जगह लाई गई विबीग्रामजी योजना एक छलावा है, जिसमें न रोजगार की गारंटी है और न मजदूरों के अधिकारों की कोई सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इससे करोड़ों मजदूर, दलित, आदिवासी और गरीब परिवारों की आजीविका जुड़ी है। केंद्र सरकार की नीतियों के कारण बेरोजगारी, पलायन और गरीबी बढ़ रही है। कॉमरेड मनोज भक्त ने मांग की कि झारखंड विधानसभा में हेमंत सरकार केंद्र पर दबाव बनाने के लिए मनरेगा को वापस पूर्ण रूप से लागू करने का प्रस्ताव पारित कराए। साथ ही विबीग्रामजी योजना को रद्द करने और राज्य में मनरेगा के प्रभावी क्रियान्वयन की स्पष्ट गारंटी सुनिश्चित की जाए।
भाकपा माले ने मनरेगा को लेकर लगाए गंभीर आरोप, अब धरातल से उठ रही है रोजगार
भाकपा माले ने मनरेगा को लेकर लगाए गंभीर आरोप, अब धरातल से उठ रही है रोजगार

BYASHISH PRASAD
Feb 5, 2026, 04:51 PM IST• Updated: Feb 5, 2026
3 Mins Read







