रामगढ़ - मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को रामगढ़ के नेमरा में गुरूजी की श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने अपने संबोधन को दौरान जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर आंदोलनरत छात्रों को न्याय का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संवेदनशील है, उसे छात्रों की चिंता है। आगे उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, छात्रों के हितों की रक्षा की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत छात्रों को न्याय मिलेगा।
गौरतलब हो कि राजधानी रांची के स्थानीय जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं।








