(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो के सेक्टर 6 थाना का पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना में दर्ज प्राथमिकी, केस डायरी और अनुसंधान से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की। निरीक्षण के क्रम में थाना के अभिलेखों की स्थिति, लंबित मामलों की प्रगति और अपराध नियंत्रण से संबंधित तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
वहीं मीडिया से बातचीत में एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि नए अनुसंधानकर्ताओं को विधि-सम्मत कार्रवाई और केस डायरी संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आगे उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान अपराधियों पर कड़ी नजर रखने और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया गया।











