(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो के सेक्टर 6 में फंदे से झूल कर एक युवक गौतम ने आत्महत्या कर ली। युवक के आत्महत्या के बाद युवक की पत्नी शिवानी ने युवक के माता-पिता और अपनी ननद पर प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर सेक्टर 6 थाना पुलिस जांच में जुट गई है।
बताया गया कि गौतम और शिवानी की शादी चार जुलाई 2025 को हुई थी। शिवानी गर्भवती है और अपने मायके में रह रही थी। शिवानी ने पति के मौत की सूचना मिलने के बाद थाना आकर पति गौतम के पिता निरंजन कुम्हार, सास कल्याणी देवी व ननद रुबी देवी पर मौत के लिए जिम्मेवार मानते हुए कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि ससुराल में उसे सास ससुर प्रताड़ित करते थे। वह पति के कहने पर मायके में रह रही थी।











