दुमका – दुमका नगर थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह चौंक के समीप सदर आरक्षी निरीक्षक कार्यालय के पिछले बरामदे पर एक अर्धविक्षिप्त महिला और उसकी 06 वर्षीय बेटी का शव बरामद किया गया है। दोनों के नाक और मुंह से खून निकल रहा था। जिससे इस बात की आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या की गई है।
बताया गया कि मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से सबसे पहले शव को देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लोगों ने बताया कि मृत महिला पिछले कुछ दिनों से इधर ही भटक रही थी। हालांकि महिला कौन थी, कहां से आई थी, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है।









