रांची - राजधानी रांची के ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में दर्शक अब शेर के नन्हे शावक का दीदार कर सकेंगे।
उद्यान के निदेशक जब्बार सिंह ने बताया कि उद्यान के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि यहाँ एशियाई शेर के एक शावक का जन्म हुआ है। पूर्व में उद्यान में मौजूद एशियाई शेर एवं हाइब्रिड शेर वृद्धावस्था के कारण दिवंगत हो गए थे, जिसके फलस्वरूप शेर का बाड़ा रिक्त हो गया था। उद्यान प्रबंध के विशेष प्रयासों के तहत छत्तीसगढ़ स्थित नंदनवन जू एंड जंगल सफ़ारी, रायपुर से एक जोड़ा एशियाई शेर नर ‘ अभय ‘ एवं मादा ‘सबरी’ को दिनांक 16 जून 2025 को पशु आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची लाया गया। इसके पश्चात 12 अगस्त 2025 को दोनों का सफलतापूर्वक मिलन कराया गया। जिसके बाद दिनांक 28 नवंबर 2025 को मादा सबरी ने एक मादा शावक को जन्म दिया।
उन्होंने आगे बताया कि दर्शकों को सीसीटीवी के माध्यम से नन्हे शावक को दिखाया जाएगा।











