(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - धनबाद पुरुलिया मुख्य मार्ग स्थित तालगाड़िया मोड में होटल क्लार्क इन का आज विधिवत उद्घाटन किया गया। मौके पर होटल के मालिक मंटू सिंह के बड़े भाई बीडी सिंह, भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह और चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक मौजूद रहे।
बताया गया कि इस होटल को आधुनिक तरीके से बनाया गया है। जिसमें 42 कमरे, स्विमिंग पूल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने कहा कि इस होटल का लाभ बोकारो और बोकारो आने वाले लोगों को मिलेगा। होटल संचालक के बड़े भाई बीडी सिंह ने कहा कि यह हमारे परिवार के लिए एक सपना था जो आज पूरा हुआ है। वहीं विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि होटल खुलने से इसका लाभ बोकारो को आने वाले समय में होगा।











