देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होना तय हुआ है। जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची में पार्टी ने कुल 9 उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं।
बिहार से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और युवा नेता शिवेश कुमार, असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन, ओडिशा से मनमोहन समल और सुजीत कुमार, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को मैदान में उतारा है।











