(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - भाजपा में चास नगर निगम मेयर चुनाव के लिए अविनाश कुमार को अपना समर्थित उम्मीदवार बनाया है। बुधवार को अविनाश कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा, बोकारो भाजपा के पूर्व विधायक बिरंची नारायण सहित भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।
नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए अविनाश कुमार ने कहा कि चास नगर निगम की जो मूलभूत सुविधा लोगों को मिलनी चाहिए उसे उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी होगी।
भाजपा के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि अविनाश कुमार चास नगर निगम के पसंदीदा उम्मीदवार हैं। वहीं धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। जिसे देखते हुए जनता अविनाश कुमार के पक्ष में मतदान करेगी।









