(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो में रेलवे स्टेशन से सवारी को छोड़ने आया ऑटो चालक को अज्ञात लोगों ने चाकू से मारकर घायल कर दिया। ऑटो चालक नवनीत कुमार ने बताया कि वह रात को रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर सेक्टर 12 मोड़ आया था और सवारी को उतार कर वह वापस जाने लगा, तभी नशे में धुत दो युवक आए और उसे कहीं जाने के लिए बोलने लगे। लेकिन ऑटो चालक ने इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों युवकों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया और ऑटो चालक की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं ऑटो चालक के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल ऑटो चालक का ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।










