(दीनानाथ मौआर, संवाददाता, औरंगाबाद)
औरंगाबाद - औरंगाबाद के रफीगंज पुलिस ने रफीगंज शहर के रेलवे ओवर ब्रिज के समीप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब सहित दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। खबर प्राप्त हुई कि एक ऑटो पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लादकर रफीगंज की ओर से गोह ले जाया जा रहा है। सूचना प्राप्त होने के बाद रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से 93 बोतल में 45 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। शराब तस्कर की पहचान धनंजय कुमार एवं सोनू कुमार के रूप में किया गया है।









