रांची – राजधानी स्थित रातू गढ़ के ऐतिहासिक रथ यात्रा के सफल संचालन को लेकर किले में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजकुमारी बड़ी मणि माधुरी मंजरी जी ने की। आयोजित बैठक में प्रशासन और स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ मिलकर इस वर्ष यात्रा को और अधिक भव्य, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।








