महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार का अंतिम संस्कार महाराष्ट्र के बारामती में किया गया। इसके पूर्व उनके पार्थिव शरीर को अंतिम यात्रा के लिए एक सजी हुई गाड़ी में ले जाया गया, जिसे फूलों से सजाया गया था। स्वर्गीय अजित पवार की अंतिम यात्रा सुबह करीब 9 बजे से शुरू हुई और विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड पर खत्म हुई, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
अजित पवार की अंतिम यात्रा में उनके परिजन, हजारों की संख्या में समर्थक सहित केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल हुए।








