(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो – राज्य में नगर निगम चुनाव का मतदान कार्य चल रहा है। जिसे देखते हुए प्रशासन सजग है। इसी बीच चास नगर निगम के वार्ड दो उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिरचास में बिना पहचान पत्र के बूथ में बैठे प्रत्याशियों के एजेंटों को चास प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बाहर निकाल दिया। जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। हंगामा को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
बताया गया कि प्रत्याशियों के एजेंट अंदर बैठने को लेकर हंगामा कर रहे थे, जबकि सुबह साढ़े छह बजे ही प्रत्याशियों के द्वारा नियुक्त एजेंट अंदर पहचान पत्र जारी होने के बाद बैठ सकते थे। लेकिन बिना पहचान पत्र के सभी लोग अंदर बैठे हुए थे। जिसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार को लगी तो वे मौके पर पहुंच कर सभी को बाहर निकाल दिया। किसी के पास पहचान पत्र नहीं था और ना ही ऑथराइजेशन लेटर था।











