(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित गरगा डैम में बुधवार को अपने दोस्तों के साथ नहाने आए झोपड़ी कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय युवक दीपक कुमार के डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोर शव निकलने में असफल रहे। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने गुरूवार को युवक के शव को निकाला।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक के दोस्तों ने बताया कि दीपक नहाते समय कुछ दूर चला गया, जिसके कारण वह डूबने लगा। उसे बचाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन सफल नहीं हो सके।











