(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो में एक महिला पिछले 6 साल से न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। दो बच्चों की मां अपने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर थाने से लेकर एसपी कार्यालय तक गुहार लगा चुकी है, लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिल पाया है।
मामला सियालजोरी थाना क्षेत्र के आसनसोल गांव का है। जहां पीड़िता छोटी कुमारी ने अपने पति सुनील कुमार रवानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका पति मजदूरी करता है और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करता है। पैसे नहीं देने पर वह उसके साथ मारपीट करता है और गाली-गलौज करता है और घर से बाहर निकाल देता है। इतना ही नहीं, पीड़िता का आरोप है कि पति बच्चों के साथ भी मारपीट करता है।
महिला का कहना है कि कई बार थाने जाने के बावजूद पुलिस सिर्फ समझा-बुझाकर उसे वापस भेज देती है। अब थक-हारकर महिला एक बार फिर न्याय के लिए एसपी कार्यालय पहुंची है।










