ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल एक भारतीय ध्वज वाला पोत होर्मुज स्ट्रेट पार कर 15,400 टन एलपीजी लेकर नवी मुंबई स्थित जवाहरलाल नेहरू पत्तन प्राधिकरण पहुंच गया है।
बताया गया कि मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद यह पोत जेएनपीए पहुंचा है। जेएनपीए पहुंचने पर पोत ग्रीन आशा का स्वागत किया गया। पोत पर लदा सारा माल और चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। बताते चलें कि ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जंग शुरू होने के बाद अब तक कुल 8 जहाज भारत पहुंच चुके हैं।











