(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - हजारीबाग मुफसिल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर भेलवाटांड़ स्थित तालाब में नहाने के दौरान 9वीं कक्षा के छात्र की डुबने से मौत हो गई है। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया, मौके पर मुफसिल थाना पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर शव की कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
थाना प्रभारी ने इस मामले में प्रथम दृष्टिया डूबने से मौत बताई है। वहीं मृतक के परिजन का कहना है कि इनके बच्चे के साथ मौके पर और भी 3 बच्चे थे। जिसे देखते हुए मामले की जांच की मांग की है।








