(चंदन वर्मा, संवाददाता, रांची)
रांची - बुधवार को रांची रेल मंडल में 83वीं अखिल भारतीय पुरुष रेलवे हॉकी चैंपियनशिप लीग का आगाज हो गया। यह आयोजन रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड नई दिल्ली के सौजन्य से किया जा रहा है। जिसकी मेजबानी रांची रेल मंडल को मिली है।
चैंपियनशिप के उद्घाटन सत्र के दौरान रांची रेल मंडल के डीआरएम करुणा निधि सिंह, भारतीय महिलाओं की टीम की कप्तान असुंता लकड़ा, खेल एवं पर्यटन कला विभाग के सचिव मुकेश कुमार, झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, रांची रेल मंडल की कमर्शियल मैनेजर सूची सिंह सहित राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मौके पर मौजूद रहे।
प्रतियोगिता का ओपनिंग सेरेमनी एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया गया। इस चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे की विभिन्न ज़ोनल रेलवे और इकाइयों की कुल 09 टीमें दक्षिण मध्य रेलवे, दक्षिण पश्चिम रेलवे, रेल व्हील फैक्टरी, बंगलोर, पूर्व तट रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर पूर्व रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे भाग ले रही है।











