(चंदन वर्मा, संवाददाता, रांची)
रांची – गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में रांची पुलिस को सफलता मिली है। दरअसल रांची एसएसपी को सूचना प्राप्त हुई कि रांची के चूड़ी सेंटर गली बाबा अस्पताल के सामने स्थित हिमांशु यादव उर्फ लालू यादव के घर में कुछ अपराधकर्मी अपराध की योजना बना रहे हैं। उक्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देशन में एक छापामारी दल का गठन पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में किया गया। इसके बाद छापामारी दल के द्वारा 5 लोगों को पकड़ा गया, वहीं 2 लोग अंधेरा का लाभ उठा कर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपियों में हिमांशु यादव उर्फ लालू यादव, नीरज कुमार उर्फ भोलू, निहाल पाण्डे, राहुल बड़ाईक और अनिकेत पाठक के नाम शामिल है।
वहीं पुलिस ने इनके पास से एक स्कूटी, एक बुलेट, एक देशी पिस्तौल, तीन जिन्दा गोली, 34 पुड़िया ब्राउन शूगर और 40 हजार रूपया नगद बरामद किया है।









