(दीनानाथ मौआर, संवाददाता, औरंगाबाद)
औरंगाबाद – बिहटा औरंगाबाद रेलवे संघर्ष समिति ने रेल प्रशासन तथा जिला प्रशासन के खिलाफ भूमि अधिग्रहण को लेकर मोर्चा खोल दिया है। रेलवे संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में सात दिवसीय पद यात्रा की शुरुआत कर दिया गया है। यह यात्रा जनता को जगाने का काम करेगी।
मनोज सिंह ने बताया कि बिहटा औरंगाबाद रेलवे लाइन परियोजना 1980 के दशक में ही लोकसभा तथा राज्य सभा से पारित किया गया था। 2007 में लालू प्रसाद के द्वारा पालीगंज खेल मैदान में इस परियोजना का शिलान्यास भी किया गया था। इसके बाद भी यह परियोजना ठंडे बस्ते में चली गई।









